Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

इस वीडियो को देखकर अपना पेट दबा लीजिए, हंसते हंसते हो जाओगे लोटपोट, देखें बच्चे का पढ़ाने का अंदाज

अमूमन स्कूलों में बच्चों को टीचर खड़ा करते हैं और उनके पाठ दोहराने को कहते हैं। इसके बाद वह बच्चा पाठ दोहराता है और उसके साथ अन्य बच्चे भी उसी पाठ को दोहराते हैं। इस दौरान यदि कुछ कॉमेडी हो जाए तो क्या कहना। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। छोटा सा बच्चा भी इसी बात की मिसाल बन गया है। क्लास के अंदर उसके पढ़ाने का अंदाज देखकर आप भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि उसका पाठ दोहराने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक 42 हजार से ज्यादा बार लाइक्स मिल चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये वीडियो एक छोटे बच्चे का है, जो क्लास में दूसरे बच्चों को पुराना पाठ रटवा रहा है। कॉमेडी वीडियो नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें आप इस बच्चे को देख सकते हैं, जो ‘क’ से कबूतर से लेकर ‘ग’ से गमले तक की वर्णमाला बोलते हुए नजर आ रहा है। ये पाठ वैसे तो क्लास में दोहराने की जिम्मेदारी किसी भी बच्चे को मिल सकती है, लेकिन पूरी ताकत के साथ हर अक्षर को पूरी एनर्जी से चिल्लाना सबके बस की बात नहीं होती। बच्चा हर अक्षर को चिल्लाता है और फिर रुक कर अपने साथियों के उसे दोहराने का इंतजार करता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

लोगों को भाया बच्चे का ये अंदाज
बच्चे का ये एनर्जेटिक और मजाकिया अंदाज देखकर लोग जमकर उसके मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि ये सरकारी स्कूल की खिचड़ी का पावर है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है हिंदी पढ़ाने की जगह बच्चा मिलिट्री की क्लास ले रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये फ्लावर नहीं फायर है, जिसकी देश को सख्त जरूरत है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।