राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे देहरादून, कल हरिद्वार में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह शनिवार की दोपहर करीब एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेज (सेनि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। वहां से हेलीकाप्टर में कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से राजभवन गए। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा प्रथम महिला सविता कोविन्द के उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने राजभवन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल के सचिव डाक्टर रंजीत कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी देहरादून डाक्टर आर राजेश कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी भी उपस्थित थे। वह रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






