Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी और लद्दाख के एलजी माथुर के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने किया मंजूर, दर्जनभर राज्यों में फेरबदल, देखें सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। पूर्व वित्त राज्यमंत्री मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, तो राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल, तो बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की सूची
1- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
2-  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
3- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
4- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
5- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
6- रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
7- बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
8- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
9- एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
10-  फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
11- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
12- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
13-  ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख