Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 31, 2026

थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को सीमांत सैनिकों के लिए देहरादून के जनजाति विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों की ओर से राखियाँ भेंट

वीरों के लिए राखियां अभियान के प्रमुख व पूर्व सांसद (राज्यसभा) तरुण विजय ने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को उनके दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित मुख्यालय में 70 हज़ार राखियों के आठ बक्से भेंट किए। इन राखियों को सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर जनरल पांडे को कुमारी शांभवी ने राखियाँ बांध कर सैनिकों के प्रति देशवासियों की श्रद्धा और शुभकामनाओं को प्रकट किया। सैनिकों को भेंट की जाने वाली ये राखियां देहरादून के जनजाति विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं की ओर से तैयार की गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर अनेक राष्ट्रीय विभूतियाँ उपस्थित थीं। इनमें एशिया नेट न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कालरा, परिवहन मंत्रालय के सलाहकार अनुज शर्मा , सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता चारु प्रज्ञा भी शामिल थीं। देहरादून के पांच केंद्रीय विद्यालयों ने आयुक्त मीनाक्षी जैन के मर्गदर्शन में पाँच हज़ार राखियाँ तैयार की थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *