Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी , विजय सिंह गुसाईं को बनाया धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। इसके तहत हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इसी कड़ी में विधानसभावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में विजय सिंह गुसाईं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विजय सिंह गुसाईं को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज देहरादून में राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने विजय सिंह गुसाईं को नियुक्ति पत्र जारी किया। साथ ही उन्हें जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर आगामी जून माह के भीतर धनोल्टी विधानसभा के चारों संगठनात्मक ब्लॉकों को पुनर्गठित कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर गुसाईं ने भरोसा दिलवाया कि वे पूरी निष्ठा व लगन से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।