Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की घर वापसी की तैयारी, बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी

उत्तराखंड कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी से निष्कासित नेताओं की घर वापसी पर विचार कर रही है।

राजनीति और जंग में सब कुछ जायज माना जाता है। जो दुश्मन होते हैं, वो दोस्त बन जाते हैं और दोस्त दुश्मन। अब उत्तराखंड कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी से निष्कासित नेताओं की घर वापसी पर विचार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी 15 दिन में प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी। चार सदस्यीय कमेटी पार्टी से विभिन्न कारणों से निकाले गए कांग्रेसजनों की वापसी पर विचार करेगी।
बताया गया है कि पार्टी से निष्कासित कई नेताओं की ओर से पार्टी में वापसी को आवेदन किया गया है। ऐसे में चार सदस्यीय कमेटी में अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट व विजय सिजवाली शामिल किए गए हैं। कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। गुण-दोष के आधार पर इनकी वापसी पर विचार होगा। ऐसे नेताओं में वे लोग हैं, जो लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। निष्कासन के बावजूद वे किसी अन्य दल में नहीं गए, उनकी घर वापसी पर विचार किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट पर वापसी वापसी का अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।