Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के एकजुट हमले की तैयारी, केसीआर ने कई नेताओं को मिलाए फोन

बार बार विपक्ष की एकता का हल्ला मचता है, लेकिन जब मौका आता है तो उसमें बिखराव होने लगता है। ये राष्ट्रपति के चुनाव में भी देखा जा रहा है। विपक्ष की इसी कमजोरी का फायदा सत्ता पक्ष को भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

बार बार विपक्ष की एकता का हल्ला मचता है, लेकिन जब मौका आता है तो उसमें बिखराव होने लगता है। ये राष्ट्रपति के चुनाव में भी देखा जा रहा है। विपक्ष की इसी कमजोरी का फायदा सत्ता पक्ष को भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। हालांकि सत्ता में जो भी रहे, वो कभी नहीं चाहेगा कि विपक्ष एकजुट हो। अब संसद के मानसून सत्र से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर एक बार फिर से एक्शन में नजर आ रहे हैं। वह केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष को एक करने की रणनीति पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं। सीएम केसीआर ने सभी राज्यों में समान विचारधारा वाले दलों को केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए एकसाथ लाने की मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फोन पर बातचीत की।
इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के करीबी सहयोगियों, राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और विपक्षी दलों के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी बात की। बताया जा रहा है कि केंद्र के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई शुरू करने के सीएम केसीआर के प्रस्ताव पर विपक्षी दलो के नेता सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की समर्थक रही है। अक्सर संसद में प्रमुख मुद्दों पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए इस पार्टी को देखा गया है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री कई मुद्दों पर केंद्र और भाजपा के प्रति प्रमुख विपक्षी आवाजों में से एक हैं। पिछले हफ्ते, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में “सबसे कमजोर और अक्षम” प्रधानमंत्री बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में “दोहरे इंजन वाली गैर-भाजपा सरकार” की जरूरत है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।