Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

उत्तराखंड में अब छठी से 11 वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी, पहले चरण में नवीं से 11 तक खुलेंगे स्कूल

दसवीं और 12 वीं के बाद अब उत्तराखंड में छठी से लेकर 11 वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में नवीं से लेकर 11 वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

दसवीं और 12 वीं के बाद अब उत्तराखंड में छठी से लेकर 11 वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में नवीं से लेकर 11 वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद छठी से आठवीं तक का निर्णय किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में 26 बिंदुओं पर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं का बीते दो नवंबर से संचालन हो रहा है।
कोरोना संक्रमण के चलते परिस्थितियों का आकलन करने के बाद शेष कक्षाओं की पढ़ाई सुचारु करने पर चर्चा की गई। नवीं व 11वीं की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से खोलने के संबंध में विभाग से प्रस्ताव तैयार करेगा। इसके बाद कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से व्यापक परीक्षण के बाद प्रस्ताव मांगा गया है।
स्कूल खोलने के संबंध में विभाग अभिभावकों से भी मशविरा करेगा। इसके बाद पूर्व माध्यमिक से माध्यमिक कक्षाओं को खोलने के बारे में प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। इसी तरह सहायताप्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षकों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग को जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों के नियमितीकरण के संबंध में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर फैसला लिया जा सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को उत्तराखंड में क्रियान्वित करने के संबंध में विभाग को कहा गया है। उत्तराखंड में वर्तमान में टीईटी पास औपबंधिक, नान टीईटी औपबंधिक और अन्य टीईटी और नान टीईटी शिक्षा मित्र कार्यरत हैं।