Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

प्रेम बहुखंडी चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

उत्तराखंड में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी और सोशल एक्टिविस्ट प्रेम बहुखंडी को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति का केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम बहुखंडी राज्य आंदोलन में काफी समय तक जेल रहे थे। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीचडी हैं और लंबे समय तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के भाषण लेखक के रूप में भी जाने जाते रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रेम बहुखंडी पिछले कई वर्षों में कांग्रेस के घोषणा पत्र तैयार करने में योगदान देते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी तरह राज्य के कई ज्वलंत सवालों को उठाने के लिए भी वह जाने जाते रहे हैं। पर्यावरण और शिक्षण उनका प्रमुख विषय रहा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रेम बहुखंडी के समिति के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता बनने से समिति के क्रियाकलापों को और राज्य आंदोलनकारीयो की आवाज को नया बल मिलेगा। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।