Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की छात्रा प्रांजलि को 53.82 लाख का पैकेज

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीटेक कम्प्यूटर साईंस की छात्रा प्रांजलि सक्सेना का दुनिया की मशहूर कम्पनी गूगल में प्लेसमेंट हो गया। गूगल ने प्रांजलि को 53.82 लाख रुपये का पैकेज दिया है। प्रांजलि सक्सेना बीटेक के 2023 बैच की छात्रा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खुर्जा (बुलंदशहर) निवासी प्रांजलि के पिता व्यापारी हैं। गूगल से पहले प्रांजलि का इंफोसिस में प्लेसमेंट हो गया था। कई दौर की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद गूगल ने प्रांजलि सक्सेना को ये शानदार पैकेज दिया है। गूगल से नियुक्ति का ऑफर पाकर वह ज्वाइनिंग करने पुणे रवाना हो गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से बेहतरीन प्लेसमेंट का सिलसिला अभी जारी है। अकेली ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से इस सत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, अमेजॉन, एचएसबीसी, फ्लिपकार्ट, बीएनवाई मैलन, गोल्डमैन सैश, एयरबस, अशोका लिलैंड समेत देश और दुनिया की प्रसिद्ध कम्पनियों 2100 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हो चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. कमल घनशाला

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने प्लेसमेंट के शानदार कीर्तिमान पर बधाई देते हुए कहा कि जिस दौर में तमाम बड़ी कम्पनियां स्टाफ में कमी कर रही हैं, ऐसे समय में भी ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं दुनिया की श्रेष्ठ कम्पनियों में ऊंचे पैकेज पर प्लेसमेंट पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को कारपोरेट सेक्टर की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से इस तरह तैयार किया जाता है कि हर तरह के दौर में उन्हें अवसर मिलें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।