Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 17, 2026

भाजपा में सत्ता संघर्ष चरम पर, अपने ही सांसद की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं विधायकः सूर्यकांत धस्माना

एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा में सत्ता संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इसके चलते ही बीजेपी विधायक अपने ही सांसद की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीती शुक्रवार को चमोली जनपद में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसका आयोजन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए किया था। उसमें जिले के दोनों विधायकों के साथ ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गोपेश्वर में मौजूद रहने के बावजूद अनुपस्थित रहे। ये हालात भाजपा में चल रहे सत्ता संघर्ष व गुटबाजी की कहानी बयां कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि जिस समय सांसद गोपेश्वर में कलेक्ट्रेट के सभागार में दिशा की बैठक ले रहे थे, उसी वक्त जनपद के दोनों विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठे थे। इसका पता चलने के बाद सांसद की ओर से उनको बुलवाने के लिए एक अधिकारी को भेजा गया था। इस पर विधायकों ने बैठक में जाने के लिए साफ मना कर दिया गया। बैठक के बाद सांसद खुद विधायकों से मिलने निरीक्षण भवन पहुंचे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं है और इससे साफ साफ प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी का खुले आम शक्ति प्रदर्शन नजर आता है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी दल में चल रहे इस धड़ेबाजी से राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। जनता को उसकी सजा भुगतनी पड़ रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *