Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ईपीएफ ब्याज दर को कम करने के निर्णय के खिलाफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

जनसरोकारों पर बात मंच ने ईपीएफ पर ब्याज दर कम के निर्णय के विरुद्ध आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की। मंच के संयोजक सुरेन्द्र कुमार की ओर से चौपाल कार्यालय में बुलाई गई बैठक में सामाजिक संगठनों ने बढचढ़ कर भागीदारी की।

जनसरोकारों पर बात मंच ने ईपीएफ पर ब्याज दर कम के निर्णय के विरुद्ध आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की। मंच के संयोजक सुरेन्द्र कुमार की ओर से चौपाल कार्यालय में बुलाई गई बैठक में सामाजिक संगठनों ने बढचढ़ कर भागीदारी की। तय किया गया कि ईपीएफ ब्याज दर को कम करने के निर्णय के खिलाफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
बैठक में मंच संयोजक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीद दिवस है। उनकी क्रान्ति से प्रेरणा लेकर ही हमने ये सभा आयोजित की गई है। केन्द्र सरकार ने ईपीएफ की ब्याज दर को कम कर कर श्रर्मिक वर्ग की सामाजिक आर्थिक हितों के साथ खिलवाड़ किया है। केन्द्र सरकार की तमाम नीतियॉ आम आदमी व कामगारों के विरुद्ध चल रही है। उन्होने कहा कि आज कल्याणकारी राज्य की अवधारणा भी खतरे में पड़ गई है। ऐसे में तमाम लोगों को संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होने बताया कि आज की बैठक में ऑल इण्डिया ट्रेड़ यूनियनों द्वारा 28 व 29 मार्च के भारत बंद का समर्थन व ईपीएफ के ब्याज दर कम करने के निर्णय के विरुद्ध पोस्ट कार्ड़ अभियान चलाया जायेगा। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सांसदों को ईपीएफ ब्याज की दरों को कम करने के निर्णयों को वापस की मांग की जायेगी। उन्होने बताया कि ट्रेड़ यूनियन आन्दोलन के जुड़े दीपक शर्मा ने विस्तार से कामगारों के हितों के विरुद्ध केन्द्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं को भी सभा में रखा।
बैठक की अध्यक्षता अपना परिवार के अध्यक्ष पुरुषोंत्तम भट्ट ने की और संचालन का संचालन महेन्द्र सिंह नेगी गुरु जी ने किया। इस मौके पर सिविल सोसाईटी के एक्टिविस्ट प्रेम सिंह दानू एडवोकेट, ट्रेड़ यूनियन नेता दीपक शर्मा, भू कानून आन्दोलन से सागर रावत, शिक्षक नेता लक्ष्मण सिंह चौहान, शीशपाल सिंह बिष्ट, सुधीर सिंह, विजय पाहवा, मोहन सिंह रावत, लक्ष्मी कान्त, प्रकाश पंत, मनीष कुमार, समीर श्रीवास्तव, के वी थापा, महेन्द्र सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के छायाचित्र पर पुष्पाजलिं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।