Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

11 दिसंबर को आइएमए देहरादून में होगी पीओपी, राष्ट्रपति कोविंद ले सकते हैं सलामी

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की तैयारी जोरशोर से चल रही है। पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को होगी। परेड की सलामी इस बार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लेंगे।

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की तैयारी जोरशोर से चल रही है। पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को होगी। परेड की सलामी इस बार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लेंगे। अभी इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना बाकी है। परेड की तैयारी को लेकर जैंटलमैन कैडेट हर दिन पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज आइएमए प्रशासन की स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक भी होनी है।
आइएमए प्रशासन के अनुसार, परेड का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ किया जाएगा। आइएमए की जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत पूर्व में पीओपी का दायरा सीमित किया गया था। इस बार जैंटलमैन कैडेट के स्वजन भी परेड में शामिल हो सकेंगे। परेड का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
बता दें, भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की स्थापना को 89 साल हो चुके हैं। एक अक्टूबर 1932 में मात्र चालीस जैंटलमैन कैडेट के साथ शुरू हुआ सफर वर्तमान में 1650 कैडेट तक पहुंच गया है। स्थापना से लेकर अब तक अकादमी देश-विदेश की सेना को 63 हजार 381 युवा अफसर दे चुकी है। इनमें 34 मित्र देश के 2656 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।