Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बदमाशों को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस का वाहन पलटा, एसआइ ने हथकड़ी की रस्सी को अपनी कमर में लपेटा

देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ढाई हजार रुपये के दो ईनामी को पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार किया। उन्हें लेकर पुलिस टैक्सी से आ रही थी कि आज रात करीब ढाई बजे मुरादाबार मिनी बायपास रोड पर घने कोहरे के लिए गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक को चोट आई। साथ ही सिपाही पदम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने ऐसी विकट परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों की हथकड़ी की रस्सी को अपने शरीर में लपेट लिया।
साथ ही स्थानीय पुलिस को मदद के लिए बुलाया। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस पहुंची। तब तक उन्होंने दोनों को अकेले अपने कब्जे में रखा। इसके बाद थाना इज्जतनगर बरेली पुलिस की मदद से फिर सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक पदम को अधिक चोट आने के कारण उन्हें एम्बुलेंस से देहरादून रवाना किया गया।
चोरी के थे दोनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी में वांछित थे। सात जुलाई 2020 को मयंक शर्मा ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से एलईडी, टीवी ज्वैलरी और नगद धनराशि चोरी कर ली है।
एक की हुई थी गिरफ्तारी, दो थे फरार
इस मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए नाम के अनुसार शिवा कुमार को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के आधार पर दो नाम और सामने आए। इनमें अरुण साहनी उर्फ थापा पुत्र रामचन्द्र साहनी व अभियुक्त लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोडी पुत्र दाहर साहनी निवासीगण ग्राम टिसडी थाना बांसवाडा जिला दरभंगा बिहार का उसने नाम बताया। दोनों ही फरार चल रहे थे। इस पर एसएसपी देहरादून ने दोनों पर 2500-2500 रुपये का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक वांछित व फरार चल रहे अभियुक्त लक्ष्मण साहनी उर्फ पकौड़ी व अरुण साहनी उर्फ थापा की गिरफ्तारी को गई टीम ने दोनों को गोपालगंज बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मण के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में आठ और अरुण साहनी के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।