Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

आधी रात को कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर गिरा युवक, पुलिस की तत्परता से बची जान

कड़ाके की सर्दी में अचानक तबीयत खराब होने से युवक के पैरों ने जवाब दे दिया और वह फुटपाथ पर ही गिर गया। ऊपर से पाला उसकी सांस को धीरे धीरे अपने आगोश में ले रहा था। तभी देवदूत की तरह रात्रि गश्त पर निकले पुलिस के जवानों की नजर उस पर पड़ गई और युवक की जान बचा ली।
घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र की है। रात्रि गश्त पर निकली मुखानी पुलिस को करीब एक बजे एक युवक सड़क के फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में मिला। युवक को पुलिस कर्मियों ने कंबल में लपेटा और उसे टैंपो से थाने ले गए। वहां आग जलाकर उसकी गर्मी दी गई। कुछ देर के प्रयास के बाद युवक को होश आ गया।


युवक की पहचान मोहन थापा (22 वर्ष) पुत्र शंकर थापा निवासी पनचक्की मुखानी के रूप में हुई। वह मूल रूप से नेपाल का निवासी है। होश में आने के बाद युवक ने बताया गया कि वह कालाढूंगी रोड मुखानी स्थित होटल में काम करता है। ड्यूटी खत्म होने पर वह पनचक्की के निकट घर जा रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गया।