Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सूचना के 15 घंटे के भीतर पुलिस ने तलाश कर लिया गुमशुदा नाबालिग किशोरी को

घर से बगैर बताए निकली नाबालिग को चंपावत जिले की पुलिस ने सूचना के 15 घंटे के भीतर ही तलाश लिया। साथ ही उसे सकुशल घर पहुंचा दिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में तारीफ हो रही है। मामला लोहाघाट थाना क्षेत्र का है।

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोलाघाट थाने में लड़की की गुमशुदगी की सूचना मिली। बताया गया कि वह बगैर बताए कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। करीब पंद्रह घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस सेल के माध्यम से उसके मोबाइल नंबर की निगरानी की गई। पता चला कि वह चैल्थी क्षेत्र में है। इस पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर जाकर सकुशल बरामद कर लिया।