Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ऋषिकेश में पुलिस ने वाहन से बरामद पांच पेटी शराब, विकासनगर पुलिस ने जमानत के बाद फरार आरोपी को पकड़ा

देहरादून में ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान पोलो वोक्स वैगन कार से पांच पेटी अंग्रेसी शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है

देहरादून में ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान पोलो वोक्स वैगन कार से पांच पेटी अंग्रेसी शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है। ये बरामदगी एआरटीओ कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान की गई। पकड़ा गया आरोपी सुमित किशोर पुत्र चिरंजीलाल शाह निवासी खैरी खुर्द निकट दून स्कूल थाना रायवाला देहरादून निवासी है।


वहीं, विकासनगर पुलिस ने अंतरिम जमानत की समय अवधि समाप्त होने पर जब अभियुक्त वापस जेल नहीं पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ निवासी निकट शेखपुरा कुष्ठ आश्रम खानपुर रोड शिव मंदिर के पास थाना सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब 12 जून के मुकदमें में विचाराधीन बंदी है। उसे छह माह के व्यक्तिगत बंधपत्र पर अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। 06 माह की अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने पर उसने जिला कारागार देहरादून में आत्मसमर्पण नहीं किया। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।