Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत उत्तराखंड में पुलिस हाई अलर्ट पर

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कशमीर के नौ स्थानों पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने यानि आपरेशन सिंदूर के बाद से ही अब उत्तराखंड की पुलिस हाई अलर्ट में है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि संवेदनशील संस्थानों, धार्मिक स्थलों तथा राज्य की सभी सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । चारधाम यात्रा में राज्य पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस गुलदार तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की टीमों को चिह्नित स्थानों पर तैनात किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डीजीपी ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने तथा SSB के साथ संयुक्त पैट्रोलिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया की लगातार monitoring की जा रही है। DGP ने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में पूर्ण संयम और ज़िम्मेदारी से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने की अपील की है। भ्रामक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *