Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पुलिस ने मसूरी में रोपवे आफिस से हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

मसूरी पुलिस ने रोपवे आफिस से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

देहरादून में मसूरी पुलिस ने रोपवे आफिस से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। चोरी की रिपोर्ट 19 जुलाई को राजपुर इंदर बाबा मार्ग निवासी मुकेश कुमार उर्फ अमित बंगवाल पुत्र रमेश बंगवाल ने लिखाई थी।
मुकेश बंगवाल मसूरी में रोपवे आफिस में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया था कि रात के समय चोर ने आफिस का ताला तोड़कर ऑफिस से नगदी, लैपटॉप, 02 डायरी चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने सचिन कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह पवार निवासी ग्राम बिच्छू पोस्ट द्वारगढ़ थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल वर्तमान निवासी एकमंथ कंपाउंड मसूरी को गिरफ्तार किया।
उनकी निशानदेही पर लैपटॉप डेल कंपनी, चार्जर, दो डायरी व 6100 की नगदी बरामद की गई। साथ ही उसके कब्जे से 3 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि रोपवे मसूरी के पास उनके पिता की सब्जी की दुकान है तथा दुकान पर वह भी कभी-कभी आता है। इसी कारण उसे रोपवे ऑफिस में नगदी होने की जानकारी थी। वह स्मैक पीने का आदी है। उसके पास पैसे ना होने व लॉकडाउन मैं नौकरी न मिलने के कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की रकम में से 10000 रुपये की उसने स्मैक खरीदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *