Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुंबई में वह एनसीपी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इन नेताओं को मेट्रो जंक्शन के आगे पुलिस ने जाने नहीं दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुंबई में वह एनसीपी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इन नेताओं को मेट्रो जंक्शन के आगे पुलिस ने जाने नहीं दिया। जबरन आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस और बाकी नेताओं को हिरासत लिया और वैन में बैठाकर ले गई। बीजेपी नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के अन्य नेता एनसीपी के नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्हें हिरासत में लेने के बाद मेट्रो जंक्शन के पास से बैरिकेट्स हटाकर रास्ता खोल दिया गया।
गौरतलब है कि नवाब मलिक मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने अरेस्ट किया था। मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद मलिक को गिरफ्तार किया था। दाऊद के साथियों के साथ कथित लेन-देन और उनके साथ जमीन के सौदे को लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की गई थी। ईडी ने कहना है कि पूछताछ के दौरान नवाब मलिक टाल-मटोल कर रहे थे और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगहों पर छापेमारी की थी और इस मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी कस्टडी में लिया था।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *