Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

पुलिस का दावा, किसानों ने जिसे पकड़ा वह हत्या के इरादे से नहीं आया था, बोला झूठ

पुलिस ने दावा किया कि आंदोलनरत किसानों ने जिस व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा, वह आंदोलन को अड़चनें डालने और गणतंत्र दिवस के दिन चार किसान नेताओं को मार डालने को लेकर झूठ बोल रहा था।


पुलिस ने दावा किया कि आंदोलनरत किसानों ने जिस व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा, वह आंदोलन को अड़चनें डालने और गणतंत्र दिवस के दिन चार किसान नेताओं को मार डालने को लेकर झूठ बोल रहा था। किसानों का आरोप था कि यह शख्स उनके चार नेताओं की हत्या करने के इरादे से आया था और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उनकी ट्रैक्टर रैली में बाधा डालना चाहता था। उसके बाद से हरियाणा पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।
सोनीपत के जिला पुलिस प्रमुख जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पकड़े गए युवक ने कहा था कि राय पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रदीप ने यह जिम्मा सौंपा था, लेकिन हमारी पड़ताल में सामने आया है कि उस पुलिस थाने में क्या जिले में भी इस नाम का कोई एसएचओ है ही नहीं।
पुलिस का कहना है कि वह संदिग्ध सोनीपत का रहने वाला है। उसके पिता रसोइया हैं और मां घरों में बर्तन धोने का काम करती है। नकाब पहने यह शख्स एक फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के बाद उसे फैक्ट्री से निकाल दिया गया और वह बेरोजगार है।
पूछताछ में उसने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर उसकी किसानों के वालंटियर से झड़प हो गई थी। उसे एक कैंप में ले जाकर पीटा गया। उसका कहना है कि ये बयान उसने भय के कारण दिया है। उस व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। उसे अभी तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।
लॉकडाउन के बाद उसे फैक्ट्री से निकाल दिया गया और वह बेरोजगार है। पूछताछ में उसने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर उसकी किसानों के वालंटियर से झड़प हो गई थी। उसे एक कैंप में ले जाकर पीटा गया। उसका कहना है कि ये बयान उसने भय के कारण दिया है। उस व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। उसे अभी तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।
हत्या की साजिश के आरोपों पर पुलिस ने यह भी कहा, वह कह रहा है कि लैंडलाइन नंबर से उसके पास संदेश आते थे। तफ्तीश में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। कथित तौर पर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की करनाल में हुई रैली के दौरान भी मौजूद था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed