Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

देहरादून में पुलिस ने तस्कर से पकड़ी डोडा पोस्त की बड़ी खेप, कीमत है चार लाख रुपये

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन की चेकिंग के दौरान 86.800 किलो डोडा पोस्त पकड़ी। इसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। उक्त डोडा पोस्त कट्टों में भरी हुई थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया।
मामला सहसपुर थाने का है। दर्रारित चेक पोस्ट के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त डोडा पोस्त बरामद की। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अकरम उर्फ इकराम पुत्र असगर निवासी ग्राम हरेडा थाना गागालेड़ी जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश निवासी है। आरोपी ने बताया कि वह उक्त डोडा पोस्त को टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ से खरीदकर लाया था। इसे उत्तर प्रदेश में बेचता।


वहीं, विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ग्राम जूडली चौकी हरबर्टपुर क्षेत्र से राजेश पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम शाहपुर कल्याणपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। वह प्लास्टिक की केन में कच्ची शराब लेकर जा रहा था।


पेरोल के बाद फरार हुए कैदी को किया गिरफ्तार
पेरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल में समर्पण नहीं करने वाले फरार कैदी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मुताबिक कोर्ट से दोषसिद्ध कुर्बान पुत्र शब्बीर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून पेरोल पर रिहा हुआ था। पेरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस सिद्दोवाला जेल नहीं गया और फरार हो गया। उसे खुशहालपुर इलाके से घमोलो के जंगलो से गिरफ्तार किया गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *