Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

नैनीताल में इस तालाब में नहाना, तैराकी, सेल्फी लेना पुलिस ने किया प्रतिबंधित, जानिए वजह

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक झरने से बने तालाब पर नाहाना, सेल्फी देना, तैराकी करना आदि पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई इस क्षेत्र के लिए जारी की गई सूचना या चेतावनी को नजर अंदाज करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नैनीताल पुलिस ने इस तालाब पर बड़े बड़े पत्थरों पर चेतावनी लिखी है। इसमें एक पत्थर पर आगाह किया गया है कि सावधान यह स्थान जानलेवा है, यहां स्नान करना मना है। दूसरे पत्थर पर चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित क्षेत्र, पकड़े जाने पर दंडित किया जाएगा। वहीं, तीसरे पत्थर पर लिखा है यहां डूबने से वर्ष 2022 से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसलिए दी पुलिस ने चेतावनी
नैनीताल पुलिस के मुताबिक, कतिपय लोगों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में पर्यटन के नाम पर जनपद नैनीताल के थाना तल्लीताल क्षेत्र में स्थित नलैना बैंड के नीचे ढकियाताल पर नहाने और सेल्फी की वीडियो बनाने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है। साथ ही इस खर्तनाक स्थान में तैराकी करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मुताबिक, इस स्थान पर पूर्व में भी कतिपय व्यक्तियों के तैरते समय डूबकर मृत्यु हो जाने की घटनाएं घटित हुई हैं। इस कारण इसे प्रतिबंधित किया गया है। आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया इस तालाब में स्नान, भ्रमण आदि करने न जाएं। तालाब काफी गहरा एवं खतरनाक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस ने सभी से अपील है की इस स्थान में सेल्फी लेना, वीडियोग्राफी, नहाना, तैराकी इत्यादि प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में इस क्षेत्र से संबंधित वीडियो/फोटो को प्रकाशित करने पर भी सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।