Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

रात को विक्रम में अकेली महिला देख चालक ने सुनसान रास्ते पर मोड़ दिया वाहन, महिला ने कूदकर बचाई आबरू, हुई घायल

रात में विक्रम में अकेली बैठी महिला को देखकर एक चालक पर हैवान सवार हो गया। उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। यही नहीं, विक्रम को भीड़ वाले रास्ते की बजाय सुनसान रास्ते की तरफ मोड़ दिया। किसी तरह महिला ने चलते विक्रम से कूद कर अपना आबरू बचाई। महिला को चोट भी आई। ये वाक्या भी उस स्थान पर हुआ, जहां पुलिस चौकी है। महिला के शोर मचाने पर पुलिस कर्मियों ने विक्रम चालक को दबोच लिया। यह पूरी घटना कल शाम की है, जो देहरादून में घटित हुई।
कैंट पुलिस के मुताबिक एक महिला बल्लूपुर चौक के निकट रिलाइंस मार्केट में सेल्समैन का काम करती है। गत रात ड्यूटी समाप्त कर वह घर के लिए निकली। बल्लूपुर रोड पर घंटाघर की तरफ जाने वाले विक्रम में वह सवार हो गई। यह घटना रात करीब सवा सात बजे की है। महिला के मुताबिक विक्रम में एक अन्य महिला भी बैठी थी। जो यमुना कालोनी तिराहे के पास उतर गई।

उस महिला से उतरते ही चालक उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। उसने घंटाघर की तरफ विक्रम ने ले जाकर उसे शनि मंदिर के निकट माल रोड की तरफ मोड़ दिया। माल रोड बिंदाल पुलिस चौकी भी है। विक्रम को गलत दिशा और सुनसान रास्ते पर ले जाते देख महिला ने शोर मचाया। साथ ही उसने चलते विक्रम से कूद मार दी। इस पर महिला को चोट भी आई।

महिला का शोर सुनकर मौके पर गश्त में मौजूद उप निरीक्षक विजेंद्र सकलानी और चीता पुलिस (बाइक सवार पुलिस) के दो कांस्टेबल प्रदीप कुमार और अरुण कुमार विक्रम चालक की तरफ दौड़े। कुछ दूर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। वहीं महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में महिला के भाई ने पुलिस थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुस्तकीम पुत्र गुलाम रसूल निवासी 182 सैयद मौला किशन नगर है।