Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दून पुलिस ने गांजा और चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार किया। इस दौरान अवैध गांजा और चरस बरामद की गई।

देहरादून में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार किया। इस दौरान अवैध गांजा और चरस बरामद की गई। नेहरू कालोनी पुलिस ने एक तस्कर से पांच किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान सपेरा बस्ती मोथरोवाला पुल से रिकी पुत्र महिपाल निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, विकासनगर पुलिस ने आठ ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक रात्रि गस्त के दौरान योगेश कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी छरबा थाना सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। उससे चरस बेचकर कमाए गए दो हजार रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को बचने आया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।