Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने चरस के साथ दो तस्कर दबोचे, दो लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

बागेश्वर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए आज फिर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो किलो 40.6 ग्राम चरस बरामद की गई। इस चरस की कीमत दो लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में एक उत्तराखंड का है और दूसरा हरियाणा का है। जो उत्तराखंड से चरस की खेप खरीदकर हरियाणा में बेचने के लिए जा रहा था। रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह सफलता बागेश्वर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की संयुक्त टीम के अभियान के दौरान मिली।
बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को त्योहार के मद्देनजर नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत एक सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तिराहा मंडलसेरा बाईपास के पास ईको स्पोर्टस वाहन से विनोद कुमार पुत्र रणवीर निवासी गन्ध्रा, थाना लसापला, जिला रोहतक (हरियाणा) व राजेन्द्र सिंह दानू पुत्र हर सिंह दानू निवासी गांसी, थाना कपकोट को अवैध चरस के साथ पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने अपने घर से चरस को अभियुक्त विनोद कुमार को बेचा था। साथ ही उसे बागेश्वर तक छोड़ने आया था। विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह यहां से चरस खरीदकर हरियाणा आदि जगहों में ऊंचे दामों में बेचता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।