Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

गोकशी में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

देहरादून में सहसपुर थाना पुलिस ने गोकशी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। सात ही बरामद गो मांस को दफना दिया गाय। पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल दो लोग फरार हैं।

देहरादून में सहसपुर थाना पुलिस ने गोकशी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। सात ही बरामद गो मांस को दफना दिया गाय। पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल दो लोग फरार हैं। उन्होंने पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गत रात सूचना मिली कि खुशहालपुर में धोबी मौहल्ले में रिजवान पुत्र इकबाल के घर पर कुछ लोग गाय काट रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग पुलिस को देख भाग निकले। दो को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें एक व्यक्ति ने अपना नाम इल्ताफ पुत्र लियाकत तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कुर्बान पुत्र नियामत निवासी धौबी मौहल्ला खुशहालपुर बताया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि जो दो लोग भागे हैं उनके नाम रिजवान पुत्र इकबाल तथा शमशाद पुत्र रज्जाक निवासी खुशहालपुर हैं। मौके पर बरामद एक कुंटल गोवंश पशु सिंह तथा खुर आदि दफना दिए गए हैं। मौके पर पकड़े गये आरोपियों से एक कुल्हाड़ी व दो चाकू (छुरे) बरामद किए गए।