Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों ठगने के मामले में दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। दो युवाओं की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोईवाला कोतवाली क्षेत्र का है।

देहरादून में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। दो युवाओं की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोईवाला कोतवाली क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक अंकुश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रेशम माजरी डोईवाला जनपद देहरादून ने अपने साथी आदर्श कुमार पुत्र सुधीर कुमार निवासी रिस्पना रोड करनपुर देहरादून के साथ थाने में ठगी की लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि कुमार संभव निवासी डीएल रोड नालापानी जनपद देहरादून ने उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी लगाने और मेडिकल परीक्षा क्लियर करवाने का झांसा दिया।
आरोप है कि उसकी बातों में आकर उन्होंने अंकुश से 380000 रुपये और आदर्श कुकरेती से 100000 रुपये हड़प लिए।
इसके बाद परीक्षा कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाकर उनके धोखाधड़ी की। इस मामले में कुमार संभव पुत्र अशोक कुमार निवासी डीएल रोड करनपुर देहरादून और उसके भाई कुमार अनुभव को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे लैपटॉप और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए।