Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून में डोईवाला पुलिस ने दो शातिर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक की बरामद

देहरादून में डोईवाला पुलिस ने दो शातिर को गिरफ्तार कर दोपहिया चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस ने उनसे तीन बाइक बरामद की।

देहरादून में डोईवाला पुलिस ने दो शातिर को गिरफ्तार कर दोपहिया चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस ने उनसे तीन बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुराना टोल टैक्स बैरियर पर एक बाइक को रोककर चेक किया तो उसमें बैठे दो व्यक्ति कागजात नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ पर पता चला कि उक्त बाइक चोरी की है। इस पर बाइक सवार सुशील पुत्र हरिचन्द साहनी निवासी ग्राम सुसताटोक थाना गाय घाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार और राहुल पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम मुस्तबापुर पोस्ट गुरियारी थाना बिसनपुर जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। वे वर्तमान में केशवपुरी बस्ती डोईवाला में रहते हैं।
इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दो और बाइक चोरी की हैं। उन्हें लच्छीवाला पुल के निकट जंगल में छिपाया हुआ है। उनकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद कर ली गई। तीनों बाइक की चोरी के मुकदमें पहले से ही डोईवाला थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *