Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

नोटों की गड्डी को बदलकर ठगी के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठगने के दो आरोपियों को देहरादून में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन युवकों ने एक व्यक्ति को बैंक के बाहर ठगी का शिकार बनाया था।

लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठगने के दो आरोपियों को देहरादून में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन युवकों ने एक व्यक्ति को बैंक के बाहर ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने उनके पास से ठगे गए सात हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
पुलिस के मुताबिक तीन फरवरी को सुखदेव साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी निवासी मथुरावाला, थाना नेहरू कॉलोनी ने रायपुर पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि दो फरवरी को वह पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने के लिए गये हुए थे।
बैंक के बाहर दो व्यक्ति मिले और उन्होंने बातों ही बातों में उन्हें झांसे में ले लिया। कहा कि रुमाल में नोट लपेटकर रखो। इससे रकम सुरक्षित रहेगी। इस पर उन्होंने करीब सात हजार रुपये रुमाल में लपेट दिए। जब वह बैंक में रकम जमा कराने पहुंचे तो पाया कि रूमाल में कागज की बनी गड्डी थी।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में चूना भट्टा स्थित विश्वनाथ बस अड्डे के पास से दोनों ठगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से शिकायतकर्ता के सात हजार रुपये और आधार कार्ड बरामद हुए। आरोपियों में रजनीश कुमार पुत्र विजय चौधरी निवासी ग्राम लतापुरी, थाना मैहना, जिला वैशाली बिहार हाल निवासी हरकी पैड़ी हरिद्वार व शिव कुमार पुत्र रणछोड़ भाई निवासी गायत्री मंदिर जिला सावर गुजरात हाल ग्राम अमरपुर थाना रुड़की हरिद्वार हैं।