Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दून में अवैध शराब के साथ पुलिस ने महिला सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन थानों की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें महिला भी शामिल है। राजपुर पुलिस ने देशी शराब के 52 पव्वों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक खान जनरल स्टोर बाबूनगर जाखन क्षेत्र से एक व्यक्ति को देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बॉबी कुमार पुत्र निवासी बापूनगर जाखन के रूप में की गई।


विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक ग्राम शाहपुर कल्याणपुर चौकी हरबर्टपुर क्षेत्र से राजेश पुत्र सुमेर चंद निवासी शाहपुर कल्याणपुर को 10 लीटर कच्ची शराब व भट्टी उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, वसंत विहार पुलिस ने सुशीला देवी पत्नी शंकर साहनी निवासी शिव कॉलोनी कावली रोड को देशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी शराब के 52 पव्वे बरामद किए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।