Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पुलिस ने चोरी के अलग-अलग दो मामलों में तीन शातिर किए गिरफ्तार, माल बरामद


देहरादून पुलिस ने चोरी के दो मामलों में तीन शातिर को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया। एक मामला नेहरू कालोनी थाने का है, वहीं दूसरा मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र का है। नेहरू कालोनी पुलिस के मुताबिक पांच जनवरी को नई बस्ती मोथरोवाला निवासी कैलाश सैनी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि वह किसी कार्य से बाहर गए थे। इस बीच चोर उनके घर से टीवी, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, चूल्हा, पेट्रोमैक्स सिलेंडर आदि चोरी कर ले गए।
पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की तो एक सूचना के आधार पर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी विशाल राणा पुत्र सागर राणा निवासी नई बस्ती मोथरोवाला और अंकित भारद्वाज पुत्र गोपाल भारद्वाज निवासी मोथरोवाला हैं।

वहीं, रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक 26 नवंबर की रखवाल गांव निवासी गौरव गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से किसी ने चोरी कर ली। चोर दुकान से गल्ला ले गए। उसमें नगद राशि के साथ हीजरूरी कागजात थे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में राजेन्द्र सिह गुसाई निवासी भरसौड तहसील लैंसडाउन पट्टी सीला जिला पौडी गढवाल को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने देवेन्द्र पुत्र हुकम सिह निवासी ग्राम हसन अलीपुर नंगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश के साथ रानीपोखरी स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। वे दुकान से गल्ला उठाकर ले गये थे। चोरी के माल में से मुख्य अभियुक्त देवेंद्र ने उसे 5000 दिए गए थे। देवेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेंद्र के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड , गैस बुक, चाबी का गुच्छा, बिजली व पानी के बिल की प्रति, स्टैम्प पेपर आदि बरामद कर लिए गए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।