Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून में पुलिस ने गोकशी के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून में सहसपुर थाना पुलिस ने गोकशी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान खुशहालपुर में आसन नदी के पास झाड़ियों में कुछ लोगों की आवाज आई तो शक हुआ। वहां पहुंचे तो देख कि करीब पांच छह लोगों ने गाय को काटा हुआ है। पुलिस को देख सभी भाग निकले। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस के हाथ लग गया। उसने बताया कि उसका नाम नदीम है। हरियाणा में मजदूरी करता है। करीब बीस दिन पहले ही घर आया था।
उसके बताए अन्य नामों के आधार पर पुलिस खुशहालपुर पहुंची। वहां दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र मसरूफ निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, नौशाद पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर व कादिर पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। इनके पास के कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *