Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

नाबालिग भांजी को भगाकर दुष्कर्म करने वाले मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग भांजी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पीड़िता की मां के चाचा का बेटा है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
मामला देहरादून के रायपुर थाने का है। एक महिला ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। इसमें कहा गया था कि 29 अक्टूबर से उनकी बेटी बगैर बताए घर से गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही उसके रिश्ते के मामा अरुण चौहान निवासी नैनागढ़ रोड सिद्धार्थ कॉलोनी मुरैना थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म का मामला भी प्रकाश में आया है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।