Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

खेत में काम कर रही दो बहनों से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

खेत में काम कर रही दो बहनों से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया। मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का है।
बागेश्वर के पुलिस अधीक्षण मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कल रात कांडा थाना क्षेत्र के माणा कभड़ा गांव निवासी एक युवती ने इस आशय की सूचना थाने में दी थी। आरोप है कि वह अपनी छोटी बहन के साथ खाद डालने का काम खेत पर कर रही थी। इसी बीच भगवान सिंह नाम का युवक वहां पहुंच गया और उसकी बहन और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को तलाश किया तो वह घर से फरार मिला। इस पर उसकी खोज के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम ने आरोपी को रावतसेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *