Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

नाबालिग छात्रा को मनचले में स्कूल जाना कर दिया था मुश्किल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि छात्रा को स्कूल जाने और वापस लौटने के दौरान एक युवक परेशान करता है।


देहरादून में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि छात्रा को स्कूल जाने और वापस लौटने के दौरान एक युवक परेशान करता है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एक महिला ने नालापानी पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। कहा गया कि आमिर नाम का लड़का बॉडीगार्ड के आसपास रहता है। उसकी नाबालिग पुत्री को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वह लगातार उसका पीछा कर रहा है। इससे बेटी का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।
शिकायत में कहा गया कि कई बार युवक उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने आमिर पुत्र जुल्फान निवासी राजीव नगर कंडोली सिद्धार्थ विहार थाना रायपुर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।