Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में युवक की पिटाई के बाद मौत के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला करीब एक माह पूर्व नौ अक्टूबर का है। बरोटीवाला निवासी महिला इमराना ने नौ अक्टूबर को विकासनगर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसके 21 साल के बेटे वाजिद के साथ खेड़ा इंटर कॉलेज के पास कुछ युवकों ने मारपीट की। इस मामले में अफजाल पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकीवाला और कांति सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी खेड़ा बरोटीवाला को नामजद किया गया था।
इलाज के दौरान वाजिद की मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमे को हत्या में तब्दील कर दिया था। साथ ही अफजाल और कांति सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को चार अन्य आरोपियों आजाद उर्फ मोनी, मोहसीन, फैजान, साद आलम को बुलाकीवाला से गिरफ्तार किया गया था। आज पुलिस ने एक और आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकी वाला को गिरफ्तार कर लिया।