Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक दोमंजिला मकान में छापा मारकर देह व्यापार में चार महिलाओं सहित छहज लोगों को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक दोमंजिला मकान में छापा मारकर देह व्यापार में चार महिलाओं सहित छहज लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ढकिया गुलाबो क्षेत्र में पिछले लंबे समय से इस मकान में सैक्स रैकेट चल रहा था।
बुधवार को एसपी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे को सूचना मिली की ढकिया गुलाबो छीना फार्म स्थित एक दो मंजिला मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सीओ के निर्देश पर टांडा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने मय कोर्स मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। यहां चार महिलाएं अपने दो ग्राहकों से देह व्यापार को लेकर मोलभाव करती मिली। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने तमाम आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
पकड़े गए आरोपियों में मूल रूप से मध्य प्रदेश की जबलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र और वर्तमान में काशीपुर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला विकास कुमार, काशीपुर के ढकिया कुंडेश्वरी निवासी प्रवीण सिंह और 4 महिलाएं शामिल हैं। एसपी ने बताया कि ढकिया गुलाब जीना फार्म निवासी 54 वर्षीय महिला इस देह व्यापार की मुखिया है। इसी के मकान में धंधा चल रहा था।