Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तरकाशी जिले की मोरी पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ तस्कर को पकड़ा

उत्तरकाशी में मोरी थाने की पुलिस ने एक तस्कर को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई।

उत्तरकाशी में मोरी थाने की पुलिस ने एक तस्कर को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। बार-बार विकासनगर जाकर वापस लौटने की उसकी दिनचर्या पर ही पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर उससे ये चरस बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के मुताबिक मोरी के थाना प्रभारी दीनदयाल रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जरमोला टॉप के पास चेकिंग के दौरान इस सन्दिग्ध को पकड़ा। उसकी कई दिन से हरकत संदिग्ध थी। वह पहले पुरोला जाता फिर वापस आकर विकासनगर के लिए वाहन पकड़ता था। आरोपी संजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी राजावाला पोस्ट आफिस आश्रम चेलियों अम्बाडी देहरादून। वर्तमान में वह ग्राम थापली एचाली तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकासनगर के किसी व्यक्ति को वह इस चरस को बेच रहा था। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति पर एसओजी भी कई दिन से निगाह रख रही थी। इसके बाद ही उसे पकड़ा गया। उसके बारे में इससे गहनता से पूछताछ की गई है। जल्द ही अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा।