दून पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून में रायपुर पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आपरेशन सत्य के तहत नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मालदेवता रोड झरना पानी रायपुर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10.4 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र रामसेवक निवासी ब्रह्मवाला खाला मयूरविहार के रूप में की गई। वह मूल रूप से ग्राम विजयनगर थाना सिकंदरपुर बेस जनपद काशगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह श्रमिक और छात्रों को स्मैक की सप्लाई करता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






