पीएम नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को पहुंचेंगे केदारनाथ, उत्तराखंड के डीजीपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के तहत आदि शंकराचार्य की समाधि स्थली समेत 250 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के तहत आदि शंकराचार्य की समाधि स्थली समेत 250 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह द्वितीय चरण की 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह केदारपुरी से उत्तराखंड को कुछ सौगात भी दे सकते हैं। उनके दौरे के मद्देनजर केदारनाथ में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं।वहीं, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और वीवीआइपी विजिट की तैयारियों की समीक्षा की। VVIP visit की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धाम पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर उनके रहने, खाने आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना भी की। इसके बाद वह केदारनाथ में नियुक्त समस्त पुलिस बल, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी से रूबरू हुए तथा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ किया।
श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड पुलिस की थीम “मित्रता सेवा सुरक्षा” की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। उपस्थित एसडीआरएफ प्रभारी और अन्य पुलिस बल को वर्तमान समय में जारी मौसम सम्बन्धी अलर्ट के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत सहित समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






