Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

पीएम मोदी कल एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे लोकार्पण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सात अक्टूबर को उत्तराखंड में ऋषिकेश स्थित एम्स में आ रहे हैं। उनके दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सात अक्टूबर को उत्तराखंड में ऋषिकेश स्थित एम्स में आ रहे हैं। यहां वह आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही देशभर में पीएम केयर फंड से स्थापित 162 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। उनके दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में डीजीपी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल एम्स ऋषिकेश की मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वीवीआइपी फ्लीट में लगे वाहन सही स्थिति में हों। चालकों का चरित्र सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण समय से करा लिया जाए। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलर से समन्वय स्थापित कर लिया जाये।
उन्होंने कहा कि ये भी ध्यान रखा जाए कि वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता को कम दिक्कत हो। सुरक्षा के मानक अपनी जगह बने रहे। इसको लेकर यातायात प्लान बनाया जाये। वीवीआइपी ड्यूटी के लिए जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाये। कार्यक्रम स्थल के अन्दर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश कराया जाये। कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही उन्होंने ब्रीफिंग एवं रिहर्सल समय से कराने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय खंडूरी, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना निवेदिता कुकरेती कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed