Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

पीएम मोदी ने दी जिम्मेदारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट जन आशीर्वाद यात्रा में करेंगे प्रतिभाग, 16 को रामपुर तिराहे से होगी शुरू

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हाल ही में शामिल हुए सांसदों को पीएम नरेंद्र मोदी ने होमवर्क दिया। उन्होंने कहा था कि वे मानसून सत्र की समाप्ति पर अपने घर ना जाएं और जन आशीर्वाद यात्रा निकालें।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हाल ही में शामिल हुए सांसदों को पीएम नरेंद्र मोदी ने होमवर्क दिया। उन्होंने कहा था कि वे मानसून सत्र की समाप्ति पर अपने घर ना जाएं और जन आशीर्वाद यात्रा निकालें। इसके तहत भाजपा की देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा होगी। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उतराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन एवम रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट 16 अगस्त से उत्तराखंड में आयोजित तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी चलेगी। इसके तहत पार्टी द्वारा 48 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है।
पार्टी की ओर से यात्रा को पूर्ण सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला के संयोजकत्व में बलजीत सोनी , कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट को सह सयोंजक बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में अजय भट्ट के साथ रहेंगे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय यात्रा में शरीक होंगे। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सरकार में मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 16 अगस्त को रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात मंगलौर नारसन बॉर्डर से जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की ओर से शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को यात्रा मंगलौर रुड़की भगवानपुर होते हुए डॉट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून जिले में प्रवेश करेगी। यंहा आईएसबीटी धर्मपुर , कैंट राजपुर रोड विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो होते हुए यात्रा प्रदेश मुख्यालय पहुँचेगी। डाट काली मंदिर से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत प्रदेश मुख्यालय तक यात्रा में साथ रहेंगे। महामंत्री राजेन्द्र भंडारी महानगर कार्यालय देहरादून मे प्रतिभाग करेगें।
17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा देहरादून से हरिद्धार के लिये प्रस्थान करेगी। इसमे केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्धार मे यात्रा हरिद्धार ग्रामीण विधानसभा में यंहा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार जिले में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहेंगे। 17 अगस्त को यात्रा हरिद्वार से जसपुर होते हुए रात्रि विश्राम काशीपुर में होगा। 18 अगस्त को गदरपुर, रुद्रपुर हल्द्वानी मे जान आशीर्वाद यात्रा का आयोजन होगा इस दौरान अजय भट्ट के साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व स्वामी यतिस्वरा नंद प्रतिभाग करेगें।
पढ़ें: मानसून सत्र समापन पर भी घर नहीं जाएंगे मोदी कैबिनेट में शामिल नए मंत्री, दी गई ये जिम्मेदारी