Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा की जयंती पर किया पौधरोपण

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने आज शनिवार को पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा की जंयती के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने आज शनिवार को पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा की जंयती के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। स्व. वर्मा उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके नेतृत्व में राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ी गई थी।
पूर्व विधायक की याद में समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री की ओर से रेसकोर्स पुलिस लाईन स्थित शिवपुरी आश्रम में फलदार पौध रोपित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री नें बताया की पूर्व में भी स्व. रणजीत सिंह वर्मा की जंयती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। ऐसा कार्यक्रम हर साल चलाया जाता है।
इसी क्रम में आज राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने स्व. वर्मा के समाजसेवा के कार्यों को याद किया। कहा कि उन्होंने दो बार निर्दलीय विधायक के रूप में देहरादून को अपनी सेवाएं दी। समाज की निःस्वार्थ सेवा करते हुए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। राज्य निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। इसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महिला मंच की जिला अध्यक्ष निर्मला बिष्ट, मंच की उपाध्यक्ष सरोज नैथानी, मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, जयदीप सकलानी, पार्षद महेन्द्र रावत, नवीन चन्द्र रमोला, सुमित थापा, विनोद असवाल, मनीश भट्ट, अजीत गुसांई, राहुल राणा, सौरभ दिक्षित, अमन थापा, शिवपुरी आश्रम के प्रबंधक सुनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *