Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

चीन में टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसला विमान, लगी आग, 113 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला

चीन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार को तिब्बत एयरलाइंस के जेट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि विमान के टेक-ऑफ के वक्त यह हादसा हुआ। विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और रनवे से काफी आगे निकल गया।

चीन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. गुरुवार को तिब्बत एयरलाइंस के जेट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि विमान के टेक-ऑफ के वक्त यह हादसा हुआ। विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और रनवे से काफी आगे निकल गया। विमान में 113 यात्रियों के साथ ही चालक दल के नौ सदस्य थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया गया है। हादसे का शिवार हुआ पैसेंजर प्लेन तिब्बत एयरलाइंस का था। फ्लाइट TV9833 तिब्बत के निंगची के लिए रवाना होने ही वाली थी कि आग लग गई। एयरलाइंस ने कहा है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, तिब्बत एयरलाइंस का प्लेन TV9833 पश्चिमी चीन में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे से उतर गया और इसके बाद आग लग गई। हादसे का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टरमैक पर तिब्बत एयरलाइंस के प्लेन से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।
इस दौरान यात्रियों को प्लेन के पिछले दरवाजे से निकालते देखा जा सकता है। सीसीटीवी ने कहा कि प्लेन में लगी आग बुझा दी गई है और रनवे बंद कर दिया गया है। तिब्बत एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में कहा कि सभी 113 यात्रियों और चालक दल के नौ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया था।