Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

ब्राजील में प्लेन क्रैश, दो मिनट में 4000 फीट नीचे गिरा, 62 लोगों की मौत, देखें हादसे की वीडियो

ब्राजील में एक यात्री विमान क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई। यह एक टर्बोप्रॉप प्‍लेन था, जो शुक्रवार को ब्राजील में साओ पाउलो के पास के विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, दुर्घटनास्थल के पास के स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें हादसे की भयावहता नजर आ रही है। विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई और यात्रियों सहित पूरा विमान मलबे में बदल गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्थानीय अग्निशमन दल ने विमान विन्हेडो शहर में गिरने और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलने की पुष्टि की। एयरलाइन VoePass ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। कहा जा रहा है कि, विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने जताया दुख
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियों में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा है। उन्होंने एक्स पर कहा, ”मैं चाहूंगा कि हर कोई खड़ा हो ताकि हम एक मिनट का मौन रख सकें, क्योंकि साउ पाउलो के विन्हेडो शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनमें से सभी मारे गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया में शेयर किया गया वीडियो
प्लेन हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन हवा में किसी कागज की तरह घूमते हुए गिर रहा है। जमीन पर इसके गिरने के बाद एक गाढ़ा काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखता है, जो दिखाता है कि हवाई जहाज के गिरते ही आग लग गई। (खबर जारी, अगले पैरे में वीडियो देखिए)

देखें वीडियो

रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन
जिस जगह प्लेन गिरा है वह एक रिहायशी इलाका लग रहा है। प्लेन एक पेड़ के करीब गिरा। प्लेन के गिरते ही वहां भी आग लग गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक यह एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियास की ओर से संचालित किया जा रहा ATR-72 प्लेन था। यह विमान पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुल्होस जा रहा था। साओ पाउलो फायर ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे की पुष्टि की। साथ ही कहा कि उसने सात दल दुर्घटना वाली जगह पर भेजे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो मिनट में 4000 फीट नीचे गिरा प्लेन
फ्लाइट रडार वेबसाइट के मुताबिक विमान 17000 फुट की उंचाई पर था। दो मिनट के अंदर यह 4000 फुट नीचे गिरा और इसके बाद उसका जीपीएस सिग्नल नक्शे पर नहीं दिखाई दिया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। उनमें आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है और इसके करीब में ही एक घर है। एक अन्य वीडियो में दुर्घटना वाली जगह पर शवों को देखा जा सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।