Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

पीके ने पंजाब के सीएम के प्रधान सलाहकार का छोड़ा पद, बताई ये वजह

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी साल 2 मार्च को उनकी इस पद पर नियुक्ति हुई थी।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी साल 2 मार्च को उनकी इस पद पर नियुक्ति हुई थी। हालांकि उन्होंने इस पद पर कार्यभार तक ग्रहण नहीं किया था। उन्हें पंजाब में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। पद छोड़ने को लेकर उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।
अपने पत्र में पीके ने लिखा कि-जैसा कि आप जानते हैं, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के मेरे निर्णय के मद्देनजर, मैं आपके प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हूं। चूंकि मुझे अभी अपने भविष्य के कार्य के बारे में निर्णय लेना है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की कृपा करें। इस पद के लिए मुझ पर विचार करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
सूत्रों ने बताया कि प्रशांत किशोर की भले ही सीएम के प्रधान सलाहकार के पद पर ताजपोशी हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी भी उसका पदभार संभाला ही नहीं। 2022 के विधान सभा चुनावों से पहले अमरिंदर सिंह ने पीके को यह पद दिया था। ताकि आगामी चुनावों में उनकी सेवा ली जा सके। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी पीके ने पंजाब में कांग्रेस का चुनाव अभियान संभाला था। बता दें कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं।