Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

रुड़की में पेट्रोल पंप मालिक पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या, घर में बने ऑफिस में तीन लोगों किया हमला

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की में एक पेट्रोल पंप के मालिक पर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पनियाला रोड पर घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए थे। इसी दौरान चाहरदीवारी फांदकर तीन युवक उनके दफ्तर में जा घुसे। युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसके बाद तीनों दीवार कूदकर फरार हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि बदमाशो ने जोगेंद्र पर पांच गोलियां चलाई। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पर पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस ने बताया कि जोगेंद्र की गर्दन, छाती और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। हत्या के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का शक उनके किसी करीबी पर ही जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।