विजयादशमी में भी पड़ी पेट्रोल की मार, कई शहरों में डीजल भी सौ के पार
महंगाई की मार से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते माल भाड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में सब्जियों और फल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
महंगाई की मार से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते माल भाड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में सब्जियों और फल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। इससे पहले माह की शुरुआत में घरेलू और कामर्शियल गैस के भी दाम बढ़ाए गए थे। साथ ही सीएनजी और पीएनजी के दाम भी दो बार बढ़ाए गए। पेट्रोल-डीजल के दामों में शुक्रवार यानी 15 अक्टूबर, 2021 को एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। इस हफ्ते मंगलवार-बुधवार को बढ़ोतरी न करके ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को फिर से तेल के दाम बढ़ाए थे। इसके बाद आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल महंगे हुए हैं। आज भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है और इसकी कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड हाई स्तर पर हो गई है। डीजल के दामों में यहां 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह 94.87 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। इसी तरह आज मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड सात साल में पहली बार 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 105.14 प्रति लीटर और डीजल 94.87 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.78 प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 105.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.26 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 108.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.63 रुपये प्रति लीटर, भोपाल में पेट्रोल 113.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.03 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 102.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.31 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 108.44 रुपये प्रति लीटर औक डीजल 100.43 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ऐसे चेक करें अपने शहरों में दाम
आप एक SMS के जरिये अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड। इस कोड को आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।



