Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ाए गए पेट्रोल और डीजल के दाम

पिछले दो दिनों से ईंधन तेल के रिटेल दाम स्थिर बने हुए थे, लेकिन बुधवार यानी 20 अक्टूबर, 2021 को एक बार फिर से इसके दाम बढ़ गए हैं। स्थिति ये है कि लगातार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से फल, सब्जी के साथ ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रुला रहे हैं। आए दिन इसमें बढ़ोतरी के चलते हर रोज तेल के दाम रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले दो दिनों से ईंधन तेल के रिटेल दाम स्थिर बने हुए थे, लेकिन बुधवार यानी 20 अक्टूबर, 2021 को एक बार फिर से इसके दाम बढ़ गए हैं। स्थिति ये है कि लगातार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से फल, सब्जी के साथ ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसका कारण माल भाड़ा बढ़ना भी माना जा रहा है। माह की शुरूआत में रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए गए। साथ ही सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी दो बार इजाफा हो चुका है।
आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 35-35 पैसों की बढ़ोतरी की है, जिससे कि पेट्रोल के दाम 106 के पार पहुंच गए हैं और डीजल भी 95 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में आज पेट्रोल 35 पैसे तो डीजल 37 पैसे प्रति लीट महंगा हुआ है, जिससे कि पेट्रोल यहां 112 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। बता दें कि कच्चे तेल के दामों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत बढ़कर 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, तेल की वायदा कीमतों में भी तेज उछाल आई। वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 43 रुपये की तेजी के साथ 6,188 रुपये प्रति बैरल हो गई।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.92 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 112.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.89 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.03 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 103.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.26 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल रुपये 103.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 109.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.75 रुपये प्रति लीटर, भोपाल में पेट्रोल 114.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.15 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 109.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.50 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 103.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.37 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 102.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल रुपये 94.64 प्रति लीटर पर बिक रहा है।
अपने शहर में ऐसे चेक करें रेट
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।